9 नवंबर 2022 - 20:09
ईरान के एयर डिफ़ेंस सिस्टम की रेंज बढ़ाई जाएगी, 400 किलोमीटर की दूरी पर अपने निशाने को करेगा तबाह

ईरान के एयर डिफ़ेंस विभाग के कमांडर ने कहा है कि मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम बावर 373 के मिसाइलों की रेंज बढ़ाकर 400 किलोमीटर तक की जा रही है।

जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द ने कहा कि यह एयर डिफ़ेंस सिस्टम देश में बड़े पैमाने पर तैयार कर लिया गया है और अब यह देश के इंटीग्रेटेड एयर डिफ़ेंस नेटवर्क में शामिल है।

जनरल अली रज़ा सबाही फ़र्द ने इस एयर डिफ़ेंस सिस्टम के बारे में बताया कि यह एयर डिफ़ेंस सिस्टम इस समय 305 किलोमीटर की रेंज तक अपने निशाने को ध्वस्त करने में सक्षम है और हमारी योजना है कि इसकी रेंज बढ़ाकर 400 किलोमीटर कर दी जाए।

जनरल सबाही फ़र्द ने बताया कि हालिया टेस्ट में इस एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने बैलिस्टिक मिसाइल का भी तत्काल पता लगा लिया जो महत्वपूर्ण कामयाबी है।

बावर 373 एयर डिफ़ेंस सिस्टम के अधिक विकसित वर्जन को सय्याद 4 बी मिसाइलों से लैस किया गया जो 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तक अपने लक्ष्य को भेद सकते हैं।

ईरान दुनिया के उन गिने चुने देशों में है जो इस प्रकार का कारगर मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम ख़ुद बना रहे हैं। यह सिस्टम को तैयार करने में दस साल से कम समय लगा जिसके बाद अब ईरान बड़े पैमाने पर इस एयर डिफ़ेंस सिस्टम का उत्पादन कर रहा है।

342/